खेल की खबरें | नसीम शाह को हुआ निमोनिया, इंग्लैंड के खिलाफ बाकी मैचों से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रंखला के बाकी मुकाबले नहीं खेल सकेंगे कयोंकि निमोनिया होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है ।

कराची, 28 सितंबर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रंखला के बाकी मुकाबले नहीं खेल सकेंगे कयोंकि निमोनिया होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है ।

नसीम की पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए अंतिम एकादश में जगह लगभग पक्की थी लेकिन मंगलवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद इस युवा खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ नसीम को निमोनिया हो गया है और चिकित्सा समिति उनकी हालत पर नजर रखे हुए है ।

बयान के मुताबिक, ‘‘वह आज रात नहीं खेलेंगे और बाकी मैच खेलने के बारे में कोई फैसला चिकित्सा समिति की सलाह पर लिया जाएगा।’’

नसीम ने श्रृंखला का शुरूआती मुकाबला खेला था लेकिन इसके बाद वह तीन मैच में एकादश से बाहर रहे। यह 21 साल का गेंदबाज पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें कराची में चार मैच खेलने के बाद बाकी के तीन मैचों के लिए लाहौर पहुंची है। श्रृंखला अभी 2-2 से बराबरी पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\