Pakistan: नशीले पदार्थों और कलाश्निकोव ने पाकिस्तान को बर्बाद किया: प्रधान न्यायाधीश

पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश काजी फैज इसा ने बुधवार अफसोस जताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों और कलाश्निकोव ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने देश से “कलाश्निकोव संस्कृति” को खत्म करने पर जोर दिया।

(Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 17 जनवरी : पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश काजी फैज इसा ने बुधवार अफसोस जताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों और कलाश्निकोव ने पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने देश से “कलाश्निकोव संस्कृति” को खत्म करने पर जोर दिया. उच्चतम न्यायालय ने देश भर के कई अधिकारियों को नोटिस जारी कर प्रतिबंधित हथियारों के लिए जारी किए गए लाइसेंस के बारे में जानकारी भी मांगी है.

देश के शीर्ष न्यायाधीश ने कहा, “मादक पदार्थों और कलाश्निकोव ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया है. दुनिया भर में कहीं भी कोई काले शीशे वाली बड़ी कारों में कलाश्निकोव लेकर नहीं घूमता.'' सीजेपी इसा ने कहा कि उन्हें भी कलाश्निकोव का लाइसेंस लेने की पेशकश की गई थी. कलाशनिकोव का मतलब ‘एके राइफल’ से है. द न्यूज इंटरनेशनल ने यहां एक सुनवाई के दौरान न्यायाधीश की टिप्पणी के हवाले से कहा, "सीजेपी (पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश) इसा ने कहा कि उन्हें भी कलाश्निकोव का लाइसेंस लेने की पेशकश की गई है."

प्रधान न्यायाधीश चोरी के आरोपी एक याचिकाकर्ता की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. याचिकाकर्ता, काशिफ़ पर एक नागरिक के घर में डकैती के बाद चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. डकैती में हथियार भी चोरी हो गए थे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विवरण मांगते हुए पूछा,‘‘पूरे देश में प्रतिबंधित हथियारों के कितने लाइसेंस जारी किए गए?” सीजेपी ने इस बात पर अफसोस जताया कि पुलिस ने उस व्यक्ति से लाइसेंस नहीं मांगा जिसके हथियार चोरी हुए हैं.

उन्होंने कहा,‘‘ हथियारों का मालिक खुद स्वीकार कर रहा है कि दो कलाश्निकोव, एक पिस्तौल तथा अन्य कीमती सामान चोरी गया है.’’उन्होंने इसके बाद सवाल किया कि याचिकाकर्ता को कलाश्निकोव कहां से मिलीं? प्रधान न्यायाधीश ने आईजी के खिलाफ भी कार्रवाई के संकेत दिए क्योंकि वह बिना जांच पड़ताल के लाइसेंस जारी कर रहे हैं.

सीजेपी ईसा ने कहा कि इस्लामाबाद में घरों के बाहर गार्ड कलाश्निकोव लेकर खड़े रहते हैं और स्कूलों- बाजारों में लोगों को कलाश्निकोव के साथ देखा जाता है लेकिन पुलिस काले शीशे लगे वाहनों में कलाश्निकोव लेकर घूमने वाले लोगों से पूछताछ करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाती. उन्होंने कहा कि किसी को कैसे पता चलेगा कि कलाश्निकोव लेकर जो घूम रहा है, वह कोई आतंकवादी है या कोई और?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स