देश की खबरें | नारायणसामी पुडुचेरी से उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर मिलेंगे राष्ट्रपति से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी यहां की निर्वाचित सरकार के निर्णयों के क्रियान्वयन में कथित रूप से अड़ंगा लगाने को लेकर उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिलने के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए।

पुडुचेरी, नौ फरवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी यहां की निर्वाचित सरकार के निर्णयों के क्रियान्वयन में कथित रूप से अड़ंगा लगाने को लेकर उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति से मिलने के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ कल्याण मंत्री एम कांडासामी, स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्ण राव और पुडुचेरी से लोकसभा के एकमात्र सदस्य वी वैथिलिंगम भी दिल्ली गये। वे चेन्नई से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए।

सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पिछले दो सप्ताह में लोगों से एकत्रित किये गये हस्ताक्षर वाले कागजात सौंपेगा, जिनमें केंद्र से किरण बेदी के स्थान पर किसी और को उपराज्यपाल नियुक्त करने की अपील की गयी है।

कांग्रेस नीत सत्तारूढ़ सेक्युलर डेमोक्रेटिक एलायंस ने बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर आठ जनवरी से यहां चार दिनों का आंदोलन चलाया था।

इस आंदोलन में शिरकत करने वाले नारायणसामी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेदी ने ‘‘पुडुचेरी को तमिलनाडु के साथ मिलाकर उसके पृथक दर्जे को खत्म करने की साजिश रची।’’

उन्होंने उन पर पुडुचेरी के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करने का भी आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\