देश की खबरें | नारद घोटाला : तृणमूल सांसद अपरूपा पोद्दार ने ईडी को दस्तावेज सौंपे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपरूपा पोद्दार ने नारद टैप कांड के संबंध में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दस्तावेज सौंपे।
कोलकाता, 28 अगस्त तृणमूल कांग्रेस की सांसद अपरूपा पोद्दार ने नारद टैप कांड के संबंध में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दस्तावेज सौंपे।
ईडी सूत्रों ने कहा कि पोद्दार ने अपने दस्तावेज सीलबंद लिफाफे में अपने पति के माध्यम से विभाग के कार्यालय को भेजे।
ईडी ने लॉकडाउन शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को दस्तावेज जमा कराने के लिए नोटिस भेजे थे।
निदेशालय ने आठ जुलाई को इन सभी को स्मरणपत्र भेजकर, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, वर्ष 2016 में सामने आए इस घोटाले के बाद के उनके बैंक खातों का विवरण और उनकी संपत्ति की कीमत से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा था।
यह भी पढ़े | State Bank of India: दिनेश कुमार खारा हो सकते हैं एसबीआई के अगले चेयरमैन, बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की सिफारिश.
सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर घोटाले में शामिल सभी लोगों ने जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए हैं।
नारद न्यूज पोर्टल की ओर से 2014 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता और मंत्री एक कंपनी की मदद के लिए पैसे लेते दिखाई दिए थे।
ईडी इस मामले में धन शोधन के पहलू के संदर्भ में जांच कर रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)