खेल की खबरें | नैपोली ने एसी मिलान से 2-2 से ड्रा खेला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नैपोली की तरफ से जियोवानी डि लोरेंजो और ड्राइस मर्टन्स ने गोल किये। मिलान को थियो हर्नाडेज ने शुरू में बढ़त दिलायी थी जबकि खेल समाप्त होने से 17 मिनट पहले फ्रैंक केसी ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया।
नैपोली की तरफ से जियोवानी डि लोरेंजो और ड्राइस मर्टन्स ने गोल किये। मिलान को थियो हर्नाडेज ने शुरू में बढ़त दिलायी थी जबकि खेल समाप्त होने से 17 मिनट पहले फ्रैंक केसी ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया।
नैपोली इटालियन लीग में छठे स्थान पर बना हुआ है। वह मिलान से दो अंक आगे हैं।
यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलिया के माइल जेडिनेक ने फुटबाल से लिया संन्यास.
गाटुसो इससे पहले खिलाड़ी और कोच के रूप में मिलान से जुड़े रहे लेकिन पिछले सत्र के आखिर में आपसी सहमति से क्लब छोड़ने के बाद उन्होंने कभी अपनी पूर्व टीम का सामना नहीं किया था।
एक अन्य मैच में जेनोआ ने अंतिम स्थान के स्पॉल को 2-0 से हराकर दूसरी डिवीजन में खिसकने से बचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है।
अन्य मैचों में सैंपडोरिया ने उडिन्स को 3-1 से हराया जबकि हेल्लास वेरोना ने फियोरेंटिना के खिलाफ 1-1 से और पारमा ने बोलोग्ना के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)