देश की खबरें | नायडू ने किशोर न्याय कानून में संशोधन का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम में हालिया संशोधन का बुधवार को स्वागत किया और जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

नयी दिल्ली, चार अगस्त उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम में हालिया संशोधन का बुधवार को स्वागत किया और जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने ये टिप्पणी तब की जब केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उप-राष्ट्रपति निवास में उनसे मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अनाथ बच्चों से संबंधित मुद्दों पर कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।

मंत्री ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 की मुख्य विशेषताओं के बारे में उन्हें जानकारी दी, जिसे हाल ही में राज्यसभा द्वारा पारित किया गया था।

बयान में कहा गया है कि ईरानी ने नायडू को यह भी बताया कि हालिया संशोधन जिलाधिकारियों और अतिरिक्त जिलाधिकारियों को गोद लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अनाथ बच्चों को अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का अधिकार देता है।

ईरानी ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए राज्यों के साथ साझेदारी में केंद्र द्वारा लागू किए जा रहे समर्थन और पुनर्वास उपायों सहित विभिन्न पहलों के बारे में भी बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड