BAN vs PAK 2nd Test 2024: नाहिद राणा के तीन विकेट ने बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत की पकड़

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

बांग्लादेश (Photo: Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 4 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. लंच के समय रिजवान 38 रन पर नाबाद थे जबकि क्रीज पर उनका साथ सलमान अली आगा (07) दे रहे थे. दो मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश से 129 रन आगे है. पाकिस्तान की टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट से नौ रन से की. अनुभवी तस्कीन अहमद ने सलामी बल्लेबाज सइम आयुब (20) को कप्तान नजमुल हसन शंटो के हाथों कैच कराया. यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 2nd Test 2024 Scorecard: चाय ब्रेक तक बांग्लादेश ने जोड़ें बिना नुकसान के 37 रन, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 148 रन की जरुरत

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद (28) ने अपनी पारी में चार चौके जड़े लेकिन राणा की ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ा कर विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे. राणा ने सऊद शकील (02) को भी इसी अंदाज में चलता करने के बाद बाबर आजम (11) को पवेलियन की राह दिखायी. खराब लय से गुजर रहे बाबर के बल्ले के बाहरी किनारे से निकली गेंद को स्लिप में शदमन इस्लाम ने लपक लिया. शदमन ने हालांकि अगली ही गेंद पर रिजवान का आसान कैच टपकाकर लय में चल रहे इस बल्लेबाज को जीवनदान दिया. बांग्लादेश अगर इस मैच को जीतने या ड्रॉ कराने में सफल रहा तो यह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में उसकी पहली जीत होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड