Maharashtra: नागपुर पुलिस ने बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के मामले में छह प्राथमिकी दर्ज कीं
महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नागपुर पुलिस ने बाल पोर्नोग्राफी (अश्लील सामग्री) के संबंध में छह मामले दर्ज किए हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
नागपुर, 20 जनवरी : महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नागपुर पुलिस ने बाल पोर्नोग्राफी (अश्लील सामग्री) के संबंध में छह मामले दर्ज किए हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. नागपुर पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ये प्राथमिकी मंगलवार को वाडी, सदर, मनकापुर, अजनी और यशोधरा नगर थानों में दर्ज की गईं.
इसमें बताया गया कि साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन पांच थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों से बाल पोर्नोग्राफी सामग्री अपलोड की गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19: असम में बिहू उत्सव के बाद कोविड के मामलों में उछाल
पुलिस ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज किए गए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
BMC Budget 2026 Date: एशिया की सबसे अमीर महानगरपालिका का बजट 25 फरवरी को हो सकता है पेश, मुंबईकरों को बड़ी उम्मीदें
VIDEO: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कॉन्सटेबल से की मारपीट; केस दर्ज
Sharad Pawar Health Update: पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों ने कहा, शरद पवार की हालत अब स्थिर, अगले 48 घंटों में मिल सकती है छुट्टी; VIDEO
Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
\