देश की खबरें | नगालैंड विस अध्यक्ष को सात एनपीएफ विधायकों के खिलाफ कार्यवाही पूरी करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुवाहाटी उच्च न्यायालय की कोहिमा पीठ ने नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शरिंगेन लॉन्गकुमेर को एनपीएफ के सात बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्य करार देने की कार्यवाही पूरी करने और छह हफ्ते के भीतर मामले में उचित आदेश देने का निर्देश दिया है।

जियो

कोहिमा, चार जून गुवाहाटी उच्च न्यायालय की कोहिमा पीठ ने नगालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शरिंगेन लॉन्गकुमेर को एनपीएफ के सात बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्य करार देने की कार्यवाही पूरी करने और छह हफ्ते के भीतर मामले में उचित आदेश देने का निर्देश दिया है।

एनपीएफ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के ‘‘पार्टी के सामूहिक फैसले की जानबूझकर अवज्ञा’’ करने के लिए अपने सात विधायकों को आयोग्य करार देने की याचिका दायर की थी। इन विधायकों ने चुनावों में एनडीपीपी का समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | Modi-Scott Morrison Meeting: पीएम मोदी से गले मिलने के लिए बेताब है ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन, समोसे के बाद गुजराती खिचड़ी बनाने की कही बात.

अदालत ने रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अब से 13 महीनों से भी अधिक समय पहले 24 अप्रैल 2019 को अयोग्य करार देने की याचिका दायर की गई थी।

पीठ ने मंगलवार को कहा कि अध्यक्ष को छह हफ्ते के भीतर कार्यवाही पूरी करने का निर्देश देना उचित होगा।

यह भी पढ़े | Another Elephant Death In Kerala: इंसानियत फिर हुई शर्मसार! गर्भवती हथिनी के बाद केरल में एक और हाथी की पटाखे वाले भोजन से मौत.

अदालत ने याचिकाकर्ताओं विधायक इम्कोंग एल इम्चेन और चोटीसु साजो के साथ ही प्रतिवादी सात विधायकों को आगे के निर्देश लेने के लिए आठ जून को व्यक्तिगत रूप से या अपने आधिकारिक प्रतिनिधियों के जरिए अध्यक्ष के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए।

इस बीच एनपीएफ ने बुधवार को जारी एक बयान में उम्मीद जताई कि अध्यक्ष बिना किसी देरी और पूरी पारदर्शिता के साथ मामले पर फैसला लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\