देश की खबरें | नगालैंड : 2023 के विधानसभा चुनावों में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन को तैयार एनपीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 2023 में नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने को तैयार है। एनपीपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर के प्रभारी एम रामेश्वर सिंह ने शनिवार को दीमापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

दीमापुर, 15 मई नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 2023 में नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने को तैयार है। एनपीपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं नगालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर के प्रभारी एम रामेश्वर सिंह ने शनिवार को दीमापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ''मेघालय में हमारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन है। नगालैंड में भी हम गठबंधन के लिए तैयार हैं। हमें भाजपा के साथ काम करके बहुत खुशी होगी, क्योंकि वह बहुत सक्रिय पार्टी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के लिए बहुत चिंतित हैं। इसी कारण ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को प्राथमिकता दी गई है।''

सिंह ने कहा कि अगर एनपीपी नगालैंड में राजग की गठबंधन सहयोगी बनती है तो वह सुनिश्चित करेगी कि भाजपा अन्य राज्यों में जो भी सुविधाएं दे रही है, वे नगालैंड को भी मिलें।

उन्होंने कहा कि एनपीपी नेता पार्टी की सोच और लक्ष्य पर विचार-विमर्श करने तथा उसे अमल में लाने के लिए नगालैंड में हैं, जो दिवंगत पीए संगमा और उनके बेटे कोनराड संगमा का सपना है।

सिंह ने कहा, ''हम दिल्ली में राजनीतिक उपस्थिति के मामले में कुछ अलग करना चाहते हैं। हम नगालैंड में शांति और समग्र विकास चाहते हैं। हम आर्थिक विकास के लिए राज्य की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि लाना चाहते हैं।''

यह भरोसा दिलाते हुए कि एनपीपी नगालैंड के लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी, सिंह ने कहा कि अगर नगालैंड के लोग हमें सरकार का हिस्सा बनने का मौका देते हैं तो हम बेरोजगारों को सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे।

2018 में नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव में एनपीपी ने दो सीटें जीती थीं, लेकिन उसके दोनों विधायक इम्नातिबा और एल खुमो मार्च 2019 में सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी