देश की खबरें | वन संरक्षण अधिनियम और यूसीसी लागू नहीं करना चाहती नगालैंड सरकार: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड सरकार वन संरक्षण (संशोधन) अधिनियम और प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने को तैयार नहीं है। सरकार के प्रवक्ता और संसदीय मामलों के मंत्री केजी केन्ये ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

कोहिमा, एक सितंबर नगालैंड सरकार वन संरक्षण (संशोधन) अधिनियम और प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने को तैयार नहीं है। सरकार के प्रवक्ता और संसदीय मामलों के मंत्री केजी केन्ये ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर में राज्य के शीर्ष आदिवासी निकायों और नागरिक समाज संगठनों के साथ सरकार की एक सलाहकार बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद केन्ये ने पत्रकारों से कहा कि कई नगा नागरिक समाज संगठनों और बुद्धिजीवियों ने चिंता व्यक्त की है कि ये अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 371ए के तहत गारंटीशुदा विशेष अधिकारों का उल्लंघन कर सकते हैं।

अनुच्छेद 371ए नगालैंड में नगाओं को धार्मिक, सामाजिक प्रथाओं और भूमि व उसके संसाधनों के स्वामित्व तथा हस्तांतरण पर विशेष सुरक्षा प्रदान करता है।

केन्ये ने कहा कि बैठक के दौरान आदिवासी निकायों और नागरिक समाज संगठनों ने राज्य सरकार से राज्य में दोनों अधिनियमों को लागू नहीं करने का आग्रह किया।

केन्ये ने कहा कि राज्य सरकार 11 से 14 सितंबर तक निर्धारित विधानसभा के मानसून सत्र में अधिनियमों की निंदा करने के लिए एक प्रस्ताव लाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी