देश की खबरें | नगालैंड: ट्रक को टक्कर मारने के बाद कार खाई में गिरी, आठ की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के त्सेमिन्यु जिले में बुधवार को एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक कार (एसयूवी) खाई में गिर गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोहिमा, 20 सितंबर नगालैंड के त्सेमिन्यु जिले में बुधवार को एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक कार (एसयूवी) खाई में गिर गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी कोहिमा से 65 किलोमीटर दूर ‘के. स्टेशन’ के पास तड़के हुई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक भी सड़क से नीचे फिसल गया और फिर खाई में कार के ऊपर जा गिरा।
अधिकारियों ने बताया कि जब हादसा हुआ उस वक्त कार कोहिमा से कोकोकचुंग की ओर जा रही थी।
उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)