देश की खबरें | नगालैंड: ट्रक के टक्कर मारने पर कार खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के त्सेमिन्यु जिले में बुधवार को ट्रक के टक्कर मारने के बाद एक कार (एसयूवी) खाई में गिर गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोहिमा, 20 सितंबर नगालैंड के त्सेमिन्यु जिले में बुधवार को ट्रक के टक्कर मारने के बाद एक कार (एसयूवी) खाई में गिर गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी कोहिमा से 65 किलोमीटर दूर ‘के. स्टेशन’ के पास तड़के हुई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक भी सड़क से नीचे फिसल गया और फिर खाई में कार के ऊपर जा गिरा।

त्सेमिन्यु के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लानू एयर ने बताया कि जब हादसा हुआ उस वक्त कार कोहिमा से कोकोकचुंग की ओर जा रही थी जबकि बालू से लदा ट्रक मेरापानी से कोहिमा की तरफ जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

एएसपी ने बताया, “ टक्कर के कारण कार कुछ दूरी तक राजमार्ग पर घिसटती चली गई और फिर राजमार्ग से कई फुट नीचे गिर गई। रेत से लदे ट्रक ने कार को पूरी तरह से कुचल दिया और सभी कार यात्री अंदर फंस गए थे।

दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

मृतकों में वह तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने हाल में नगालैंड कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा पास की थी और उन्हें ग्रेड-3 कर्मी के तौर पर सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए नियुक्ति पत्र मिल गया था। मृतकों में कुल छह महिलाएं और चालक समेत दो पुरुष शामिल हैं।

एएसपी ने बताया कि ट्रक के चालक और उसके सहायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इन मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। नगा स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू