देश की खबरें | नगालैंड उपचुनाव : दो विधानसभा सीटों पर आठ उम्मीदवार मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 19 अक्टूबर नगालैंड में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दक्षिणी अंगामी-1 सीट पर तीन उम्मीदवार जबकि पुंगरु-किपिरे सीट से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़े | पराली को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- सारी सरकारें और पार्टियां एक साथ मिलकर काम करें तो 4 साल के भीतर प्रदूषण पर पाया जा सकता है काबू.

सिन्हा ने कहा कि सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी और किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि दक्षिणी अंगामी-1 सीट के लिए नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की तरफ से मेडो योखा, विपक्षी दल नागा पीपुल्स फ्रंट की ओर से किकोवी किरहा और निर्दलीय उम्मीदवार एसपी जैशुमो मैदान में हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान का करेगी शुरुआत- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

वहीं, पुंगरो-किफिरे सीट पर कांग्रेस के खासेओ अनर, भाजपा के एल संगताम और तीन अन्य निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा।

इन दोनों सीटों पर तीन नवंबर को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\