जरुरी जानकारी | नागालैंड 'कीवी स्टेट' बने इस दिशा में हो प्रयास: तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि कीवी जैसे विदेशी फल का उत्पादन करने की दिशा में नागालैंड एवं अन्य उत्तर-पूर्वी राज्य अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 11 नंबर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि कीवी जैसे विदेशी फल का उत्पादन करने की दिशा में नागालैंड एवं अन्य उत्तर-पूर्वी राज्य अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक तोमर ने कहा कि कीवी उत्पादन से नागालैंड के किसानों की आय बढ़ने के साथ ही बागवानी के क्षेत्र में विस्तार हुआ है और राज्य की अर्थ व्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं कृषि मंत्रालय को नागालैंड को 'कीवी स्टेट' का दर्जा मिले इस दिशा में कार्य करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री तोमर बुधवार को केंद्रीय बागवानी संस्थान, नागालैंड द्वारा आयोजित कीवी के लिए मूल्य वर्धन श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि यह अवसर सभी को प्रसन्न करने वाला है, जब उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड के किसानों ने कीवी फल के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

तोमर ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 हज़ार करोड़ रूपये की धनराशी का प्रावधान किया है। अब आवश्यकता इस बात की है कि केंद्र, राज्य व संबंधित संस्थाएं मिलकर इन सारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्य करे।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरषोत्तम रूपाला ने कहा कि विदेशी फल हमारे यहां उत्पादित हों और उनका आयात कम हो यह भी आत्मनिर्भर भारत अभियान की ही दिशा में एक कदम है।

खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण मंत्रालय के सचिव श्री सुधांशु पाण्डेय, अपर सचिव-कृषि डा. अभिलक्ष लिखी एवं आयुक्त-बागवानी बी.एन.एस मूर्ति ने इस अवसर पर कीवी फल उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में हो रहे कार्य की जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\