कोहिमा, आठ मार्च नगालैंड विधानसभा ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 24,699.83 करोड़ रुपये का बजट ध्वनि मत से पारित किया।
मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बृहस्पतिवार को बजट पेश किया था। उनके पास वित्त विभाग भी है।
विधानसभा सदस्यों ने अगले वित्त वर्ष के लिए 82 विभागों की अनुदान मांगों को मंजूरी देने के बाद बजट को पारित किया।
सदन ने अनुदानों की मांगों से संबंधित नगालैंड विनियोग (सं. 3) विधेयक 2025 को भी पारित किया।
बजट में उभरते उद्योगों पर विशेष ध्यान देते हुए 5,000 युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र के रोजगार में प्रशिक्षित करने का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा नगा संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करने, राज्य की ऊर्जा कमी को दूर करने और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की गई हैं।
पाण्डेय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY