खेल की खबरें | नागल चेन्नई ओपन चैलेंजर के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल की चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में शानदार लय जारी है और उन्होंने शुक्रवार को यहां ब्रिटेन के जे क्लार्क को 6-1, 6-4 से हराकर पुरूष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चेन्नई, 17 फरवरी भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल की चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में शानदार लय जारी है और उन्होंने शुक्रवार को यहां ब्रिटेन के जे क्लार्क को 6-1, 6-4 से हराकर पुरूष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया के 506 नंबर के खिलाड़ी नागल ने एक घंटे 22 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में जीत हासिल की जिससे अब वह अंतिम चार में अमेरिका के निकोलास मोरेनो डे अलबोरान से भिड़ेंगे।

अलबोरान ने दूसरे दौर में शीर्ष वरीय चुन सिन सेंग को हराया था। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में एक घंटे 25 मिनट में जापान के यासुताका उचियामा को 6-3 6-4 से शिकस्त दी।

नागल ने पहले सेट में पूरी तरह दबदबा बनाया और 25 साल के इस भारतीय ने तेज हिट करते हुए ब्रिटेन के खिलाड़ी को संतुलन नहीं बनाने दिया। उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा।

दूसरे गेम में हालांकि नागल को क्लार्क से कुछ चुनौती मिलेगी लेकिन एक सर्विस ब्रेक से उन्होंने सेट जीतकर मैच जीत लिया।

आस्ट्रेलिया के मैक्स पुर्सेल ने दूसरे वरीय जेम्स डकवर्थ को 6-4 4-6 6-4 से शिकस्त दी जिससे अब वह सेमीफाइनल में हमवतन डेन स्वीनी से भिड़ेंगे।

युगल वर्ग में सेबेस्टियन ओफ्नर और निनो सर्दारूसिच की जोड़ी ने एन श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियान की शीर्ष वरीय जोड़ी को सेमीफाइनल में 4-6 7-6 10-4 से शिकस्त दी।

भारत के अर्जुन खाडे ने क्लार्क के साथ मिलकर चेक गणराज्य के पेट्र नोजा और एंड्रयू पेट्र पॉल्सन की जोड़ी को 7-5 4-6 10-8 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू