देश की खबरें | अफस्पा को वापस लेने के लिये नगा छात्र निकाय रैली आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगा युवाओं एवं छात्रों का शीर्ष संगठन - नगा स्टूडेन्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ)- प्रदेश से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफस्पा कानून) तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को रैली आयोजित करेगा ।

कोहिमा, 16 दिसंबर नगा युवाओं एवं छात्रों का शीर्ष संगठन - नगा स्टूडेन्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ)- प्रदेश से सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफस्पा कानून) तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को रैली आयोजित करेगा ।

एनएसएफ के अध्यक्ष के तेप ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शिरकत करने की संभावना है । इसकी शुरूआत शुक्रवार को दिन में 11 बजे ओल्ड एमएलए होस्टल चौराहा से होगी और राजभवन के निकट इसका समापन होगा ।

प्रदर्शनकारी इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल जगदीश मुखी को अफस्पा वापस लिये जाने की मांग करते हुये एक ज्ञापन सौंपेंगे ।

एनएफएस की रैली का आयोजन करने वाली समिति के समन्वयक विपोपाल किन्त्सो ने कहा कि नगा लोग इस तानाशाहीपूर्ण कानून के साये में जीते हुए परेशान हो चुके हैं।

एनएफएस लंबे समय से अफस्पा को रद्द किए जाने और जटिल राजनीतिक मुद्दे के समाधान की मांग कर रहा है। इस माह के शुरू में ओटिंग गांव में 13 खनिकों की सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मौत के बाद अफस्पा को रद्द करने की मांग तेज हो गई।

किन्त्सो ने कहा ‘‘नगा लोगों को कब तक इस तरह के व्यवहार का सामना करना होगा ? उम्मीद है कि केंद्र सरकार ओटिंग में हुई घटना से सबक लेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी