BAN vs SL, ICC T20 World Cup 2021: मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम ने खेली शानदार पारी, बांग्लादेश को 171 रन तक पहुंचाया

बांग्लादेश का स्कोर आठवें ओवर में दो विकेट पर 56 रन था जिसके बाद नईम और रहीम ने 8.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी की. नईम ने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 62 रन बनाये जबकि रहीम 37 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाये. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों नईम और लिटन दास ने बड़े शॉट खेलने के लिये कुछ ओवरों तक इंतजार किया.

मुशफिकुर रहीम (Photo Credits: Twitter)

शारजाह, 24 अक्टूबर: सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (Mohd Naeem) और मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) के अर्धशतकों की मदद से बांग्लादेश (Bangladesh) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup) सुपर 12 ग्रुप एक के मैच में रविवार को चार विकेट पर 171 रन बनाये .यह भी पढ़े: BAN vs SL, ICC T20 World Cup 2021: मुशफिकुर रहीम ने खेली तूफानी, बांग्लादेश ने श्रीलंका को 172 रनों का लक्ष्य दिया

बांग्लादेश का स्कोर आठवें ओवर में दो विकेट पर 56 रन था जिसके बाद नईम और रहीम ने 8.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी की. नईम ने 52 गेंद में छह चौकों की मदद से 62 रन बनाये जबकि रहीम 37 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाये. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों नईम और लिटन दास ने बड़े शॉट खेलने के लिये कुछ ओवरों तक इंतजार किया. दोनों की साझेदारी मजबूत होती दिख रही थी लेकिन दास को छठे ओवर में लाहिरू कुमारा ने पवेलियन भेज दिया.

फुल लैंग्थ गेंद को खेलने के प्रयास में दास ने दासुन शनाका को मिड आफ में कैच थमाया. इसके बाद गेंदबाज और बल्लेबाज में तीखी बहस हो गई और अंपायर को दखल देना पड़ा. कुमारा आक्रामक अंदाज में दास की तरफ बढे. दोनों के बीच बहस हुई और सिर आपस में लगभग टकरा ही गए थे कि दोनों को अलग करना पड़ा. स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन ने सातवें ओवर में चरित असलांका को दो चौके लगाये लेकिन अगले ओवर में चमिका करूणारत्ने की गेंद पर बोल्ड हो गए.

पावरप्ले के आखिर में स्कोर एक विकेट पर 41 रन था और दस ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 72 रन हो गया. रहीम ने 11वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को छक्का लगाया और 13वें ओवर में बिनुरा फर्नांडो को छक्का जड़ा . नईम ने 14वें ओवर में 44 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. रहीम ने 15वें ओवर में हसरंगा को दो चौके लगाये. दोनों ने पांच ओवर में 46 रन जोड़े . बांग्लादेश ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन बनाये .नईम 17वें ओवर में फर्नांडो को पूल शॉट खेलने के प्रयास में कैच दे बैठे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs PAK 2nd Test Match Winner Prediction: दूसरे टेस्ट में कौन मारेगा बाजी, बांग्लादेश या पाकिस्तान? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी