देश की खबरें | नड्डा करेंगे ओडिशा का दौरा, कई सार्वजनिक व सांगठनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 29-30 सितंबर को ओडिशा का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा पार्टी द्वारा पिछले दिनों चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगे।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 29-30 सितंबर को ओडिशा का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई सार्वजनिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा पार्टी द्वारा पिछले दिनों चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगे।

राज्यसभा सदस्य व भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नड्डा बृहस्पतिवार दोपहर भुवनेश्वर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता भुवनेश्वर हवाई अड्डे से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक एक बाइक रैली भी निकालेंगे।

इस दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नड्डा स्थानीय जनता मैदान में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा राज्य के पार्टी सांसदों एवं विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। वह शाम में भाजपा के प्रबुद्ध लोगों से वार्ता करेंगे।

नड्डा अपनी यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे। वहां से वह भद्रक रवाना हो जायेंगे जहां वह वरिष्ठ भाजपा नेता बिष्णु चरण सेठी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों सेठी का निधन हो गया था। वे ओड़िशा विधानसभा में भाजपा के उप-नेता भी थे।

बलूनी ने बताया कि इसके बाद नड्डा कटक जाएंगे जहां स्वामी विवेकानंद नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ रिहेबिलीटेशन अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

दिल्ली लौटने से पहले भाजपा अध्यक्ष भुवनेश्वर में प्रदेश भाजपा कोर कमिटी और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\