देश की खबरें | बंगाल की यात्रा के दौरान किसानों को लुभाने के लिए मुहिम शुरू करेंगे नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने काफिले पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद किसानों को लुभाने के लिए पार्टी की नई मुहिम शुरू करने के उद्देश्य से शनिवार को पश्चिम बंगााल के पूर्वी वर्द्धमान जिले का दौरा करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा अपने काफिले पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद किसानों को लुभाने के लिए पार्टी की नई मुहिम शुरू करने के उद्देश्य से शनिवार को पश्चिम बंगााल के पूर्वी वर्द्धमान जिले का दौरा करेंगे।

पार्टी की यह मुहिम ऐसे समय में आरंभ की जा रही है, जब किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

भगवा खेमे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता एक दिन के अपने दौरे पर कटवा में एक रैली और वर्द्धमान शहर में एक रोडशो करेंगे, जिसके बाद एक संवाददाता सम्मेलन होगा।

नड्डा भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी खेमे के ‘‘किसान विरोधी’’ आरोपों को कमजोर करने के लिए ‘‘एक मुट्ठी चावल’ परियोजना शुरू करेंगे, जिसके तहत वे किसानों के घरों से चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नए कानून के लाभ के बारे में बताएंगे।

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने कहा, ‘‘हमारे पार्टी अध्यक्ष के मुहिम शुरू करने के बाद, हमारे कार्यकर्ता राज्य के 48,000 गांवों में किसानों के घरों में जाकर चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नए कृषि कानूनों के बारे में बताएंगे। नड्डा जी अपनी यात्रा में रैलियों को संबोधित करेंगे, एक किसान के आवास पर दोपहर का भोजन करेंगे और ग्राम सभा की बैठक करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू