देश की खबरें | वंदे मातरम भवन गये नड्डा, टीएमसी ने बंगाली शख्सियतों का अपमान करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 'वंदे मातरम' के रचियता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और राष्ट्रवादी नेता रास बिहारी बोस को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नड्डा पर राज्य की राष्ट्रवादी शख्सियतों का अपमान करने का आरोप लगाया।

कोलकाता, आठ जून भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 'वंदे मातरम' के रचियता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और राष्ट्रवादी नेता रास बिहारी बोस को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने नड्डा पर राज्य की राष्ट्रवादी शख्सियतों का अपमान करने का आरोप लगाया।

नड्डा ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में वंदे मातरम भवन का दौरा किया, जहां बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी।

नड्डा के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता चिनसुरा कस्बे में स्थित वंदे मातरम भवन पहुंचे।

नड्डा ने कहा, ‘‘मैं इस जगह का दौरा करके अभिभूत और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने यहां रहते हुए हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम लिखा था। वह अमर गीत हम सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत बन गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस जगह की यात्रा ने मुझे देश के विकास में अपने काम को जारी रखने के लिए नयी ऊर्जा, जोश और दृढ़ संकल्प से भर दिया है।’’

बाद में एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि चट्टोपाध्याय की विरासत देश के लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “आज चिनसुरा में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी के निवास का दौरा करना एक सम्मान की बात थी। इस ऐतिहासिक स्थान पर चलते हुए, मैंने खुद को इसके महान इतिहास का एक हिस्सा महसूस किया। बंकिम बाबू की विरासत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी।”

बाद में उन्होंने जिले के चंदनगोर में रास बिहारी बोस अनुसंधान संस्थान का दौरा किया, जहां महान स्वतंत्रता सेनानी ने पढ़ाई की थी। उन्होंने आजाद हिंद फौज (आईएनए) की स्थापना की थी और बाद में इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंप दिया था।

नड्डा ने ट्वीट किया, “मुझे आज रास बिहारी बोस अनुसंधान संस्थान का दौरा करने का सौभाग्य मिला। रास बिहारी बोस एक क्रांतिकारी थे जिनका नाम हमारे देश और बंगाल के इतिहास में हमेशा अंकित रहेगा। मुझे उम्मीद है कि उनके राष्ट्रवाद के मूल्य को भाजपा के हर कार्यकर्ता ने ग्रहण किया होगा।”

सत्तारूढ़ टीएमसी ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच पर एक वीडियो साझा किया जिसमें दिख रहा है कि रास बिहारी का चित्र भाजपा के पोस्टर के नीचे है जिस पर 'वेलकम डॉ. जे पी नड्डा' लिखा हुआ था। पार्टी ने इसे बंगाल की विभूतियों का अपमान करार दिया।

टीएमसी ने ट्वीट किया, “अपमानजनक। भाजपा ने एक बार फिर बंगाल और हमारे महान लोगों का अपमान किया। क्या भाजपा की बंगाल इकाई सच में जेपी नड्डा को रास बिहारी बोस से बड़ी हस्ती मानती है? यह हैरान करने वाला है कि इस तरह की घटिया भावना के खिलाफ इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले किसी भी भाजपा नेता ने आवाज नहीं उठाई।”

टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने नड्डा और भाजपा पर "बंगाल के प्रसिद्ध व्यक्तियों का अपमान" करने का आरोप लगाया।

आरोपों को खारिज करते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि टीएमसी एक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है और आरोप सत्तारूढ़ खेमे में फैली दहशत का प्रतिबिंब है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\