देश की खबरें | हिमाचल में चुनाव की घोषणा का नड्डा ने किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा का स्वागत किया और राज्य की जनता से प्रदेश की प्रगति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील की।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा का स्वागत किया और राज्य की जनता से प्रदेश की प्रगति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील की।

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। इस पहाड़ी राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, "चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करता हूं।" उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और यह देश और प्रदेश को विकास व सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का माध्यम है।

उन्होंने कहा, "मैं राज्य की जनता से प्रदेश की प्रगति और उन्नति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील करता हूं।"

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हिमाचल में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वहां जीत दर्ज की थी। पिछले कुछ दशकों में इस पहाड़ी राज्य में सत्ताधारी पार्टी का फिर से सत्ता में लौटने में विफलता का एक इतिहास रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट