देश की खबरें | नड्डा मुजफ्फरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बिहार पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बिहार के अपने एक दिवसीय दौरे पर पटना होते हुए मुजफ्फरपुर जिला पहुंचे।

पटना, तीन जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बिहार के अपने एक दिवसीय दौरे पर पटना होते हुए मुजफ्फरपुर जिला पहुंचे।

पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे आज दोपहर पहुंचे नड्डा की अगवानी बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी का झंडे लिए खडे कार्यकर्ताओं ने अभिवादन किया और नड्डा और पार्टी के पक्ष में नारे लगाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के भाजपा से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य सहयोगी दलों के साथ पिछले साल अगस्त में राज्य में नयी सरकार बना लिए जाने के बाद नड्डा का यह पहला बिहार दौरा है।

हवाई अड्डे पर पहुंचने के कुछ देर बाद नड्डा मुजफ्फरपुर जिले के पारू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।

भाजपा अध्यक्ष पारू में जनसभा को संबोधित करने के बाद पटना लौटने से पहले सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर जाएंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले शाम को उनके प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने की भी उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\