विदेश की खबरें | म्यांमा की अदालत ने एपी पत्रकार की हिरासत अवधि बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यांगून, 12 मार्च (एपी) म्यांमा की एक अदालत ने शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकार थिन जॉ की सुनवाई-पूर्व हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया। उन्हें पिछले महीने उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह सेना द्वारा सत्ता अपने हाथों में लिए जाने के खिलाफ प्रदर्शनों को कवर कर रहे थे।

यांगून, 12 मार्च (एपी) म्यांमा की एक अदालत ने शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकार थिन जॉ की सुनवाई-पूर्व हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया। उन्हें पिछले महीने उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह सेना द्वारा सत्ता अपने हाथों में लिए जाने के खिलाफ प्रदर्शनों को कवर कर रहे थे।

थिन जॉ (32) के खिलाफ लगाए गए आरोप पर उन्हें तीन साल की जेल की सजा हो सकती है।

थिन सहित नौ मीडियाकर्मियों को 27 फरवरी को देश के सबसे बड़े शहर यांगून में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया था। उसके बाद से उन्हें जमानत नहीं मिली है। उनके मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी।

उनकी शुरुआती रिमांड अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को सुनवाई हुयी और इसमें वह वीडियो टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए।

थिन सहित कम से कम सात मीडियाकर्मियों के खिलाफ सार्वजनिक आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को सभी मीडियाकर्मियों के मामले की अलग अलग सुनवाई हुयी।

सुनवाई के दौरान थिन के भाई को भी शामिल होने की अनुमति दी गयी। इस दौरान अमेरिकी दूतावास का एक प्रतिनिधि भी मौजूद था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू