देश की खबरें | मेरे पदक ने दिखाया कि खेल और पढ़ाई साथ हो सकती है : नोएडा जिलााधिकारी सुहास यथिराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैरालंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी और नोएडा के जिलाधिकारी सुहास यथिराज का कहना है कि यह गलतफहमी है कि खेल और पढ़ाई साथ में नहीं हो सकती।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर पैरालंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी और नोएडा के जिलाधिकारी सुहास यथिराज का कहना है कि यह गलतफहमी है कि खेल और पढ़ाई साथ में नहीं हो सकती।

अड़तीस साल के सुहास के एक पैर के टखने में जन्मजात विकार है। 2016 में इस खेल में आने के बाद उन्होंने हाल में तोक्यो पैरालंपिक में पदार्पण करते हुए रजत पदक हासिल किया।

अपनी इस उपलब्धि के लिये उन्होंने अपने दिवंगत पिता की प्रेरणादायी भूमिका को श्रेय दिया।

इस नौकरशाह ने यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद कारपोरेट नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि वह नौकरी और अपने जुनून के बीच सही संतुलन बनाने के आदी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बचपन से ही मैं दो घंटे खेलता था, खेल हमेशा से पढ़ाई के साथ मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। समाज में गलतफहमी ही है कि खेल और पढ़ाई साथ में नहीं हो सकती। ’’

कर्नाटक के हसन में जन्में सुहास ने कहा, ‘‘मैं माता पिता और समाज को बताना चाहूंगा कि यह तर्क भूल जाइये। आपका बच्चा दोनों में अच्छा कर सकता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘2016 में मैंने अपना पहला पेशेवर टूर्नामेंट खेला था जो बीजिंग में एशियाई चैम्पियनशिप थी जिसमें मुझे स्वर्ण पदक मिला था। मुझे लगता है कि वह पेशेवर बैडमिंटन के हिसाब से मेरे लिये टर्निंग प्वाइंट था। ’’

आजमगढ़, प्रयागराज और हाथरथ के जिलाधिकारी रह चुके सुहास ने अपने दिवंगत पिता यथिराज एल के को अपनी सफलता का श्रेय दिया और कहा कि उन्हें खेलते हुए देखकर ही वह बैडमिंटन खेलने के लिये प्रेरित हुए। उनके पिता भी एक सरकारी अधिकारी थे।

सुहास ने कहा, ‘‘मेरा विकार जन्मजात है। जब मैं बच्चा था तो इसे ठीक करने के लिये मेरी सर्जरी भी हुई थी। बचपन में हम अच्छा या बुरा समझने के लिये परिपक्व नहीं होते। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये जब लोग बात करते तो आप बहुत संवेदनशील होते हो, आपको खुद पर भरोसा नहीं होता कि आप जिंदगी में क्या हासिल कर सकते हो। लेकिन यहीं मेरे पिता की भूमिका अहम रही, उन्होंने मुझमें इतना आत्मविश्वास भर दिया कि मैं क्या नहीं कर सकता। इसलिये बचपन से ही मैं सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करता था। ’’

उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह बैडमिंटन खेलना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण भारत में बॉल बैडमिंटन खेला जाता है, मेरे पिता भी यही खेलते थे और मैं इससे आकर्षित होता था। ’’

इंजीनियरिंग कर चुके सुहास ने पैरालंपिक पदक जीतने वाला पहला आईएएस अधिकारी बनकर इतिहास रचा। उन्हें 30 मार्च 2020 को गौतम बुद्ध नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया और उन्होंने कोविड-19 महामारी प्रबंधन में काफी अहम भूमिका निभायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\