खेल की खबरें | मेरा ध्यान सिर्फ गुजरात टाइटंस के लिए अपनी भूमिका पर: साहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अजिंक्य रहाणे की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी अनुभवी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हो सकती है, लेकिन रिद्धिमान साहा ने शुक्रवार को कहा कि उनका ध्यान केवल मौजूदा काम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा करने पर है।

कोलकाता, 28 अप्रैल अजिंक्य रहाणे की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी अनुभवी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हो सकती है, लेकिन रिद्धिमान साहा ने शुक्रवार को कहा कि उनका ध्यान केवल मौजूदा काम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा करने पर है।

साहा विकेटकीपिंग के साथ गुजरात टाइटंस के लिए पारी का आगाज करते है और वह टीम के अहम सदस्य है।

साहा से जब पूछा गया कि रहाणे को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए टीम में चुने जाने के बाद क्या वह राष्ट्रीय टीम में वापसी पर भी नजरें गड़ाए हुए हैं, उन्होंने कहा, ‘‘उनके(रहाणे) नाम पर विचार किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन अभी मेरा ध्यान केवल गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है।’’

इस 38 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के लिए अपना पिछला टेस्ट मैच दिसंबर 2021 में खेला था। टीम प्रबंधन ने इसके बाद उन्हें बता दिया था कि अब उनके नाम पर विचार नहीं किया जायेगा। साहा ने इसके बाद मीडिया में अपनी नाराजगी जताई थी जिससे तत्कालीन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली से उनके रिश्ते खराब हो गये।

घरेलू स्तर पर भी उन्होंने 15 साल से अधिक समय तक बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के बाद त्रिपुरा का रुख कर लिया। वह खिलाड़ी के साथ टीम के मेंटोर भी है।

साहा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा कहा, ‘‘ कोलकाता मेरा घर है। मैंने यहां कई मैच खेले है। अभी मैं यहां दूसरी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। आईपीएल में मोटेरा (अहमदाबाद) मेरा घरेलू मैदान है। मेरे लिए यह अलग तरह की स्थिति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CR Ticketless Commuters Penalty: मुंबई डिविजन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सेंटल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 9,509 पैसेंजर्स से एक दिन में वसूला 71.38 लाख रुपये का जुर्माना

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक