देश की खबरें | मेरे पिता की हालत ‘बेहद नाजुक’ बनी हुई है: विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने मंगलवार को कहा कि उनके पिता की हालत ‘‘बेहद नाजुक’’ बनी हुई है।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने मंगलवार को कहा कि उनके पिता की हालत ‘‘बेहद नाजुक’’ बनी हुई है।

दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके और हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरे 67 वर्षीय विनोद दुआ को चिकित्सकों की सलाह के बाद अपोलो अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था।

अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘...उन्हें कल रात अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया जहां उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी। उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वह आजीवन एक योद्धा रहे हैं। अडिग और अथक।’’ बहरहाल, अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि विनोद दुआ की ‘‘हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।’’

विनोद दुआ को इस साल की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुआ की पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ का कोविड-19 के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जून में निधन हो गया था। वह रेडियोलॉजिस्ट थीं।

मल्लिका दुआ ने पोस्ट में लिखा, ‘‘मां उनके लिए उम्मीद नहीं छोड़तीं और उन्हें उम्मीद छोड़ता नहीं देख सकती थीं। उनके (दुआ के) लिए जो अच्छा होगा, वही करने के बारे में वह (चिन्ना दुआ) हमारा मार्गदर्शन करेंगी। मैं और मेरी बहन ठीक हैं, हमारा पालन पोषण बहुत मजबूत हाथों ने किया है।’’ मल्लिका ने पोस्ट में कहा कि चिकित्सकों से बात कर वह पिता की सेहत के बारे में नयी जानकारी देती रहेंगी।

मल्लिका ने सोमवार को बताया था कि उनके पिता विनोद दुआ इस समय सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत ‘‘अत्यंत गंभीर’’ है। जैसे ही विनोद दुआ के बीमार होने की खबर फैली, उसके बाद उनके निधन की अफवाहें फैल गईं और कुछ लोगों ने शोक संदेश भी पोस्ट किए। मल्लिका ने लोगों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया।

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्रकार की हालत तभी से खराब है और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। विनोद दुआ की एक और बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी