देश की खबरें | मेरी अंतरआत्मा की आवाज, एकदिवसीय में वापसी करूंगा: रहाणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी अंतररात्मा की आवाज है कि वह एकदिवसीय प्रारूप में राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। रहाणे ने आखिरी बाद इस प्रारूप में फरवरी 2018 में खेला था।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी अंतररात्मा की आवाज है कि वह एकदिवसीय प्रारूप में राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। रहाणे ने आखिरी बाद इस प्रारूप में फरवरी 2018 में खेला था।

बत्तीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह तीनों प्रारूपों को खेलने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहे है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह, डॉ. हर्षवर्धन और नीति आयोग के सदस्यों के साथ COVID-19 स्थिति की समीक्षा की: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रहाणे ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता से बातचीत में कहा, ‘‘मैं वनडे क्रिकेट में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, चाहे सलामी बल्लेबाजी हो या नंबर चार पर। मेरी अंतरआत्मा ऐसा कह रही है, मैं एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं।’’

मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ लेकिन मुझे मौका कब मिलेगा इस बारे में नहीं पता है। यह सब अपने आप में सकारात्मक रहने और अपनी क्षमता को जानने के बारे में है।’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने संगठन को फिर से खड़ा करने और मजबूत बनाने के लिए राहुल गांधी को पार्टी के नेतृत्व संभालनें की पैरवी की.

टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए हालांकि रहाणे के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा। उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में परेशानी नहीं होगी लेकिन मुंबई के उनके साथ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस जगह पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पहले से ही रोहित शर्मा और शिखर धवन की जगह पक्की है।

रहाणे से पूछा गया कि एकदिवसीय में वह किस क्रम पर बल्लेबाजी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पारी शुरू करने का लुत्फ उठाया है, लेकिन चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने में भी मुझे कोई परेशानी नही है। मैंने दोनों स्थान पर बल्लेबाजी को लेकर सहज हूं।’’

देश के लिए 90 एकदिवसीय खेलने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘ कुछ समय तक नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के बाद फिर से अचानक पारी शुरू करना और उससे सामांजस्य बैठाना बहुत कठिन है, जो मैंने किया था। यह कहना कठिन है कि मुझे कौन सा स्थान पसंद है। मैं दोनों में अच्छा कर सकता हूं।’’

टेस्ट टीम के उपकप्तान रहने से भारतीय टी20 टीम में वापसी पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं टी20 क्रिकेट में किसी का अनुसरण नहीं करता हूं। मैं अंदर से बाहर की तरफ शॉट खेलना पसंद करता हूं।

चार साल पहले अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रहाणे ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अगर आप अपने शॉट्स के बारे में सुनिश्चित हैं, तो आपको उसे खेलना चाहिए। अगर मैं 18वें ओवर में खेल रहा हूं तो मेरा लक्ष्य होगा कि मैं अपनी स्ट्राइक रेट को 150-160 तक कैसे पहुंचा सकता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\