देश की खबरें | मेरे मुवक्किल की विदेश में नहीं है कोई संपत्ति: राथर के वकील का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच के बीच हिलाल राथर के वकील ने रविवार को कहा कि उनके मुवक्किल की विदेश में कोई संपत्ति नहीं है और यदि सरकार को ऐसी किसी संपत्ति के बारे में पता चलता है तो उसकी नीलामी कर देनी चाहिए और उससे प्राप्त धन को कल्याणकारी कार्य में लगा देना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, नौ अगस्त धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच के बीच हिलाल राथर के वकील ने रविवार को कहा कि उनके मुवक्किल की विदेश में कोई संपत्ति नहीं है और यदि सरकार को ऐसी किसी संपत्ति के बारे में पता चलता है तो उसकी नीलामी कर देनी चाहिए और उससे प्राप्त धन को कल्याणकारी कार्य में लगा देना चाहिए।

ईडी ने शुक्रवार को कहा था कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथर के बेटे हिलाल ने अपनी कंपनी पैराडाइज एवेन्यू को दिए गए ऋण का इस्तेमाल विदेशी दौरों और भारत, दुबई और अमेरिका में व्यक्तिगत संपत्ति खरीदने के लिए किया।

यह भी पढ़े | Atma Nirbhar Bharat Saptah: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को करेंगे 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' का शुभारंभ.

राथर के वकील मुदासिर रैना ने एक वक्तव्य में कहा कि उनके मुवक्किल की विदेश में कोई संपत्ति नहीं है।

रैना ने उन आरोपों को भी खारिज किया जिसमें राथर द्वारा बेनामी संपत्ति खड़ी किए जाने के बारे में कहा गया था।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों हुबली में रेलवे संग्रहालय का उद्घाटन: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ईडी ने राथर के खिलाफ धन शोधन और बैंक धोखाधड़ी के मामले में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\