देश की खबरें | महायुति के संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा, एमवीए अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम बताए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार को विपक्ष के महाविकास आघाडी (एमवीए) का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

मुंबई, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार को विपक्ष के महाविकास आघाडी (एमवीए) का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

महायुति गठबंधन के सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टियां 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चिंतित नहीं हैं।

भाजपा नेता ने शिवसेना-भाजपा-राकांपा गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर यह टिप्पणी की।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री तथा राकांपा प्रमुख अजित पवार के साथ बैठे फडणवीस ने कहा, “मुख्यमंत्री यहां बैठे हैं। उनसे (विपक्ष से) पूछिए कि उनका चेहरा कौन है। पहले अपना चेहरा घोषित करें। मैं (शरद) पवार साहब से आग्रह करता हूं कि वे अपना (एमवीए का) मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करें।’’

शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई भी मुख्यमंत्री पद पाने के लिए उत्सुक नहीं है।

उन्होंने कहा, “पिछले दो वर्षों से अधिक समय में हमारी सरकार द्वारा किया गया कार्य हमारा चेहरा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\