देश की खबरें | एमवीए सरकार विदर्भ की उपेक्षा कर रही है: मुनगंटीवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने नागपुर में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं करने के लिए शनिवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, 28 नवंबर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने नागपुर में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं करने के लिए शनिवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की।

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है।

यह भी पढ़े | GHMC Elections 2020: हैदराबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई दहाड़, कहा- जब फैजाबाद अयोध्या बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं?.

यहां मीडिया से बात करते हुए मुनगंटीवार ने विदर्भ वैधानिक विकास बोर्ड का पुनर्गठन नहीं करने के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की।

चंद्रपुर जिले के विधायक मुनगंटीवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि फडणवीस सरकार की जगह फसवनुक (धोखाधड़ी) सरकार सत्ता में आ गई है।

यह भी पढ़े | योगी सरकार के ‘हाईटेक’ पहरेदारों से यूपी में घूसखोरों और बिचैलियों की छुट्टी, आम जनता खुश.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने एक बार भी विदर्भ का दौरा नहीं किया।

उन्होंने कहा, "सरकार नागपुर में विधानसभा के शीतकालीन सत्र आयोजन की अनुमति भी नहीं दे रही है।’’

सरकार ने नागपुर में शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं करने के पीछे कोरोना वायरस महामारी को कारण बताया है।

भाजपा नेता ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने विदर्भ से होने के बावजूद मुंबई में सत्र आयोजित करने की स्वीकृति दी।

मुनगंटीवार ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित गढ़चिरौली जिले और पूर्वी विदर्भ को कोई वित्तीय सहायता नहीं दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड