जरुरी जानकारी | आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में मुजफ्फरपुर शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग की मार्च, 2022 के लिये आकांक्षी जिला रैंकिंग में बिहार का मुजफ्फरपुर शीर्ष स्थान पर रहा।

नयी दिल्ली, चार मई नीति आयोग की मार्च, 2022 के लिये आकांक्षी जिला रैंकिंग में बिहार का मुजफ्फरपुर शीर्ष स्थान पर रहा।

नीति आयोग ने ट्विटर पर लिखा है कि पूर्णिया (बिहार) और मेवात (हरियाणा) सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं असम का दरांग और मध्य प्रदेश में दमोह क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है।

डेल्टा रैंकिंग मार्च, 2022 में विकास से जुड़े छह क्षेत्रों में 112 आंकाक्षी जिलों की प्रगति के आधार पर तैयार की गयी है।

इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा तथा जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास और मूल बुनियादी ढांचा शामिल हैं। रैंकिंग तैयार करने के लिये इन क्षेत्रों में जिलों की प्रगति को देखा गया।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम जनवरी 2018 में शुरू हुआ। इसका मकसद उन जिलों को विकास के मामले में आगे लाना है, जो प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में पीछे रह गये और पिछड़े क्षेत्रों की सूची में आते हैं।

आकांक्षी जिलों की रैंकिंग हर महीने होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें