देश की खबरें | मुजफ्फरनगर मामले में मुस्लिम बच्चे से मिला माकपा का प्रतिनिधिमंडल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उस मुस्लिम लड़के और उसके परिवार से मुलाकात की, जिसे पिछले दिनों शिक्षिका के आदेश पर उसके सहपाठियों ने थप्पड़ मारा था।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उस मुस्लिम लड़के और उसके परिवार से मुलाकात की, जिसे पिछले दिनों शिक्षिका के आदेश पर उसके सहपाठियों ने थप्पड़ मारा था।

माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली और राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

वापमंथी दल के नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खूबबापुर गांव में लड़के और उसके माता-पिता से उनके घर पर मुलाकात की।

माकपा ने एक बयान में कहा, ‘‘वे (परिवार) गरीब लोग हैं। उनके दो बड़े बेटे चंडीगढ़ में काम करते हैं। उनमें से छोटे को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और दिहाड़ी मजदूर बनना पड़ा।’’

माकपा नेताओं का कहना है कि उन्हें सूचित किया गया है कि स्कूल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

पार्टी ने कहा, "हम शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार पक्षपातपूर्ण तरीके से कानूनों को लागू कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य पुलिस को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\