जरुरी जानकारी | मुथूत फाइनेंस को तीसरी तिमाही में 22 प्रतिशत ऊंचा लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोना रख कर कर्ज देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड (एमएफआईएन) ने मंगलवार को बताया कि दिसंबर 2020 में समाप्त तिमाही में उसका एकल शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 991.4 करोड़ रुपये हो रहा।

मुंबई, नौ फरवरी सोना रख कर कर्ज देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड (एमएफआईएन) ने मंगलवार को बताया कि दिसंबर 2020 में समाप्त तिमाही में उसका एकल शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 991.4 करोड़ रुपये हो रहा।

कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 815.2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कंपनी के बयान के अनुसार एकीकृत आधार पर, समीक्षाधीन अवधि में उसका कर बाद का मुनाफा पिछले वर्षकी समान अवधि के 861 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,006.7 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी की कुल आय पहले के 2,321 करोड़ रुपये से 20 प्रतिशत बढ़कर 2,777 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के प्रबंध निदेशक जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूत ने कहा, ‘‘तिमाही के दौरान वृद्धि काफी अच्छी थी। एकल आधार पर हमारी ऋण परिसंपत्ति ... 50,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गयी। हमारे सक्रिय ग्राहकों की संख्या भी 50 लाख ग्राहकों के स्तर से ऊपर पहुंच गयी है।’’

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान स्वर्ण ऋण परिसंपत्ति 3,389 करोड़ रुपये बढ़कर 49,622 करोड़ रुपये हो गई।

मुथूट ने कहा कि कंपनी ने चालू वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान सोने के आधार पर कर्ज के कारोबार में 22 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\