जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मंदी से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन और सरसों तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई जबकि बेपड़ता कारोबार के कारण पाम तेल के अलावा बाकी अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन और सरसों तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई जबकि बेपड़ता कारोबार के कारण पाम तेल के अलावा बाकी अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोमवार को मलेशिया एक्सचेंज में 1.25 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की गिरावट रही।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में गिरावट आने के बीच हरियाणा में नाफेड ने चरखी दादरी में 5,563 रुपये क्विन्टल के भाव 1,500 टन, भट्टू में 1,050 टन 5,602 रुपये क्विन्टल के भाव और हांसी में 200 टन 5,501 रुपये क्विन्टल के भाव सरसों की बिक्री की है। इसके साथ ही सोमवार को नाफेड को सरसों की बिक्री के लिए 5,562 रुपये की बोली प्राप्त हुई है। जबकि वायदा कारोबार में सरसों भाव टूटने से वहां कारोबार के दौरान एक्सचेंज को निचली सर्किट लगानी पड़ी जो एक निश्चित मानक (तीन प्रतिशत) से अधिक टूटने पर लगाया जाता है।

सूत्रों का कहना है कि बाजार भाव टूटने का लाभ उपभोक्ता को नहीं मिला। खुदरा बाजार में कई कंपनी ब्रांड अभी भी ऊंचे दाम पर ही खाद्य तेलों की बिक्री कर रहे हैं। वायदा बाजार में यदि भाव नीचे आता है, आयात सस्ता होता है तो उसका लाभ उपभोक्ताओं को भी मिलना चाहिये।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,125 - 6,175 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,385- 5,435 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,100 - 2,160 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,855 - 2,005 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,975 - 2,085 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,320 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,100 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,500 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,600 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,450 - 4,500 लूज में 4,285 -- 4,385 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\