जरुरी जानकारी | सरसों, सोयाबीन तिलहन में सुधार, सोयाबीन डीगम में भाव ऊंचे, सीपीओ, पामोलीन तेल में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों और सोयाबीन के साथ सोयाबीन डीगम तेल में सुधार रहा। वहीं मांग कमजोर रहने तथा मलेशिया एक्सचेंज में सामान्य कारोबार से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। अन्य तेल- तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर रहे।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों और सोयाबीन के साथ सोयाबीन डीगम तेल में सुधार रहा। वहीं मांग कमजोर रहने तथा मलेशिया एक्सचेंज में सामान्य कारोबार से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। अन्य तेल- तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर रहे।

बाजार सूत्रों के मुताबिक सरसों की मांग जारी है। इससे सरसों का भाव ऊंचा बोला जा रहा है। सरसों 25 रुपये, सरसों दादरी तेल 50 रुपये तथा सरसों पक्की, कच्ची घानी तेल की कीमतें पांच पांच रुपये लाभ के साथ बंद हुई। नैफेड की सरसों बिकवाली जारी है। हरियाणा में जहां 5111 रुपये क्विंटल पर माल उठा है वहीं राजस्थान में 5,350 रुपये क्विंटल पर सौदे हुये। कारोबारी भाव में इस अंतर को लेकर हैरानी में हैं।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

वहीं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में इस बार सोयाबीन की फसल कम रहने का अनुमान है। जरूरत के समय पर वर्षा नहीं होने से प्रदेश के कई प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में सोयाबीन की उपज सामान्य के मुकाबले काफी कम रही है। इससे सोयाबीन उत्पादक किसानों की समस्या बढ़ी है।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सोयाबीन की औसतन 25-30 प्रतिशत ऊपज प्रभावित होने की आशंका में सोयाबीन कीमतों में सुधार का रुख रहा। आयातित सोयाबीन डीगम तेल सहित सोयाबीन मिल डिलीवरी तिलहन और लूज में 70-70 रुपये प्रति क्विन्टल का सुधार आया। जबकि सोयाबीन दिल्ली और इंदौर के भाव पूर्ववत ही बंद हुए।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

मांग कमजोर रहने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में कारोबार का रुख सामान्य रहा जबकि शिकागो एक्सचेंज में लगभग एक प़्रतिशत का सुधार दिखा।

तेल तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,625 - 5,665 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,075- 5,125 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,650 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,910 - 1,960 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 11,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,730 - 1,880 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,850 - 1,960 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,900 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 9,070 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,930 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,100 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,300 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,550 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,145 - 4,170 लूज में 4,015 -- 4,045 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\