एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पैगम्बर पर बनी ईरानी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुस्लिम धर्मगुरु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुस्लिम धर्म गुरुओं ने ईरानी फिल्म ‘मोहम्मद : द मैसेंजर ऑफ गॉड’’ के डिजिटल रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए दावा किया है कि इसका प्रसारण ‘‘इस्लाम की तौहीन होगी।’’

देश की खबरें | पैगम्बर पर बनी ईरानी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुस्लिम धर्मगुरु
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरेली, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुस्लिम धर्म गुरुओं ने ईरानी फिल्म ‘मोहम्मद : द मैसेंजर ऑफ गॉड’’ के डिजिटल रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए दावा किया है कि इसका प्रसारण ‘‘इस्लाम की तौहीन होगी।’’

उनका कहना है कि यह फिल्म भारत में रिलीज ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मामले पाए गए: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पैगम्बर मोहम्मद के जीवन पर आधारित यह फिल्म सबसे पहले 2015 में रिलीज हुई थी।

अखिल भारतीय तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन का कहना है कि इस्लाम का प्रचार प्रसार धार्मिक संस्थाएं करती हैं और इसके लिए फिल्म की जरुरत नहीं है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में फिर से नहीं लग रहा है लॉकडाउन, सरकार की तरफ से दी गई सफाई.

उन्होंने ज्यादा विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि फिल्म भारत में रिलीज ना हो, मौलानाओं का एक शिष्ट मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा। प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा जाएगा। हमें आशा है कि एक बार इस फिल्म के बारे में उन तक सूचना पहुंच जाएगी तो, रिलीज रूक जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में हमने तय किया था कि फिल्म का खुल कर विरोध नहीं करेंगे। भारत में ट्रेंड यह है कि अगर फिल्म का विरोध करो तो वह हिट हो जाती है। लेकिन अब हालात अलग हैं। मुसलमानों में बहुत गुस्सा है। इस फिल्म का प्रसारण इस्लाम की तौहीन होगी ।’’

बरेली के शहर इमाम खुर्शीद आलम भी कुछ ऐसे ही विचार रखते हैं।

उनका कहना है, ‘‘एक मुसलमान कुछ भी बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन हजरत मोहम्मद साहब के सम्मान पर आंच आना नहीं। केन्द्र को इस फिल्म के रिलीज की अनुमति नहीं देनी चाहिए ताकि शांति बनी रहे और माहौल खराब ना हो।’’

फिल्म ‘मोहम्मद : द मैसेंजर ऑफ गॉड’’ 21 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).