देश की खबरें | मुस्लिम संगठन ने कश्मीरी स्कूलों में ‘हिंदू स्तुति गान’ पर चिंता व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों वाले एक संगठन मुत्तहिद मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मुस्लिम छात्रों को हिंदू स्तुति गाने और ‘सूर्य नमस्कार’ करने के लिए कहने पर शनिवार को गंभीर चिंता व्यक्त की।

श्रीनगर, 24 सितंबर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों वाले एक संगठन मुत्तहिद मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में मुस्लिम छात्रों को हिंदू स्तुति गाने और ‘सूर्य नमस्कार’ करने के लिए कहने पर शनिवार को गंभीर चिंता व्यक्त की।

उसने कहा कि वह घाटी में ‘‘हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने’’ के उद्देश्य से स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थानों के जरिए लागू की जा रही गतिविधियों पर काफी खेद व्यक्त करता है।

एमएमयू ने एक बयान में कहा, ‘‘एमएमयू ने स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थानों में मुस्लिम छात्रों को हिंदू धार्मिक गीत गाने तथ सूर्य नमस्कार करने के लिए कहकर कश्मीर की मुस्लिम पहचान को कमतर करने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिशों के मद्देनजर यहां जामा मस्जिद में एक बैठक की। ये फरमान मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाते हैं और उनमें आक्रोश पैदा करते हैं।’’

संगठन ने कहा कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया और ‘संतों की घाटी’ की मुस्लिम पहचान को ‘‘कमजोर करने’’ पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

गौरतलब है कि हाल में एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें एक सरकारी स्कूल के छात्रों को ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए देखा गया था।

एमएमयू ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अगर उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में गैर-इस्लामिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए विवश किया जाता है तो उन्हें अपने बच्चों को इन स्कूलों से निकालकर उनका निजी स्कूलों में दाखिला करवाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड