विदेश की खबरें | ट्विटर को खरीदने के लिये कंपनी के बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे मस्क: खबरें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मस्क ने कहा कि पिछले सप्ताह उन्होंने 46.5 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी, जिसके बाद से वह सौदा करने के लिये कंपनी पर दबाव बना रहे हैं।
मस्क ने कहा कि पिछले सप्ताह उन्होंने 46.5 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी, जिसके बाद से वह सौदा करने के लिये कंपनी पर दबाव बना रहे हैं।
'द टाइम्स' ने इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा कि दोनों पक्ष करार होने की सूरत में संबंधित तौर-तरीकों के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को मस्क ने ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह अधिग्रहण का वित्त पोषण कैसे करेंगे। दूसरी ओर ट्विटर ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर को इसलिये खरीदना चाहते हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)