देश की खबरें | मुर्शिदाबाद हिंसा : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुलिस की कार्रवाई से संबंधित याचिका लौटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को वह याचिका वापस कर दी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सांप्रदायिक हिंसा में मारे गये पिता-पुत्र के परिजनों को पुलिस परेशान कर रही है।

कोलकाता, 15 मई कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को वह याचिका वापस कर दी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सांप्रदायिक हिंसा में मारे गये पिता-पुत्र के परिजनों को पुलिस परेशान कर रही है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में इस साल अप्रैल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में पिता-पुत्र की मौत हो गयी थी।

न्यायमूर्ति सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह याचिका इस आधार पर लौटा दी कि पुलिस की निष्क्रियता और अतिसक्रियता से संबंधित मसलों पर सुनवाई के लिए (अलग से) एक नामित पीठ है।

उच्च न्यायालय की एक एकल पीठ ने इससे पहले भी याचिका लौटायी थी, क्योंकि एक खंडपीठ पहले से ही मुर्शिदाबाद में घटनाओं से जुड़े मसलों पर सुनवाई कर रही थी और वर्तमान याचिकाकर्ता जिले में हिंसा के कथित पीड़ित हैं।

इस मामले को सुनवाई के लिए एक नयी पीठ को सुपुर्द करने के लिए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को वापस भेज दिया जाएगा।

बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय की कथित कार्रवाई से परेशान होकर सास-बहू ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। अप्रैल में सांप्रदायिक दंगे में मारे गये दोनों (पिता-पुत्र) की पहचान हरगोबिंद दास और चंदन के तौर पर की गयी थी।

वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध के दौरान 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में दंगाइयों ने दास और उनके बेटे चंदन की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी थी।

न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ के समक्ष यह कहा गया कि पीड़ित के परिवार के सदस्य साल्ट लेक आए थे और उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका दायर करने के उद्देश्य से वहां एक घर में रह रहे थे।

उनके वकील ने अदालत के समक्ष कहा था कि घर का दरवाजा टूट गया था, और पीड़ित परिवार के सदस्यों को बिधाननगर पुलिस ने अपशब्द कहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\