देश की खबरें | धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर की पत्नी की हत्या : पति समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में शादी के बाद कथित तौर पर धर्म परिवर्तन नहीं करने से नाराज़ एक युवक द्वारा पत्नी की गला काटकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सोनभद्र (उप्र), 24 सितम्बर सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में शादी के बाद कथित तौर पर धर्म परिवर्तन नहीं करने से नाराज़ एक युवक द्वारा पत्नी की गला काटकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि 21 सितंबर को चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर के पास जंगल में एक युवती का सिर कटा शव मिला था। अगले दिन लक्ष्मीनारायण सोनी ने शव के कपड़ों और जूते के आधार पर उसकी शिनाख्त अपनी पुत्री प्रिया सोनी के रुप में की।

यह भी पढ़े | मुंबई: रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिता लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व प्रिया ने परिवार की मर्जी के बगैर अपने घर के पास रहने वाले एजाज अहमद से शादी कर ली थी। विवाह के बाद एजाज प्रिया पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। वह कहता था कि धर्म परिवर्तन के बाद ही वह उसे अपने घर में रखेगा। मगर प्रिया इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी।

लक्ष्मीनारायण का आरोप है कि एजाज ने प्रिया को अपने घर पर रखने के बजाय ओबरा स्थित एक लॉज में उसकी रहने की व्यवस्था कर दी थी। इस बीच धर्म परिवर्तन की बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। धर्म नहीं बदलने की बात से नाराज होकर एजाज अपने मित्र शोएब के साथ मिलकर कार से प्रिया को प्रीत नगर स्थित जंगल में लेकर गया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दिया और मौके से दोनों फरार हो गये।

यह भी पढ़े | Congress MLA B Narayan Rao Passes Away: कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते एक सितंबर से अस्पताल में थे भर्ती.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिये अपराध शाखा की स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस टीम तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे बघ्घानाला पुल के पास से एजाज और शोएब को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर प्रिया का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, लोहे की छड़, फावड़ा तथा एक कार बरामद कर ली गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\