Delhi: कमला मार्केट इलाके में कृपाण से वार कर व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में पैसों को लेकर हुए झगड़े को सुलझाने का प्रयास कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की ‘कृपाण’ से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में मंगलवार को तब हुई जब गंगा महतो ने बीच-बचाव का प्रयास किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल: दिल्ली में पैसों को लेकर हुए झगड़े को सुलझाने का प्रयास कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की ‘कृपाण’ से वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में मंगलवार को तब हुई जब गंगा महतो ने बीच-बचाव का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार गुरदीप सिंह और 43 वर्षीय सियाराम के बीच झगड़ा हुआ और महतो सियाराम का दोस्त था. दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक महिला को बचाया

पुलिस ने कहा कि सिंह ने महतो पर धारदार हथियार से वार किया. पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा, “कमला मार्केट पुलिस थाने में शाम छह बजकर 13 मिनट पर झगड़े की सूचना मिली. हमारी टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि गुरदीप और सियाराम को इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल ले जाया गया था.''

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नांगलोई के निवासी गुरदीप का पहाड़गंज में व्यवसाय है और उसने तीन साल पहले सियाराम को एक लाख रुपये का कर्ज दिया था. अधिकारी ने कहा कि गुरदीप अपना पैसा वापस लेने आया था जब उसके और सियाराम के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद महतो ने सुलह कराने की कोशिश की.

डीसीपी ने कहा कि महतो के गले पर वार किया गया था और ऑटो रिक्शा में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सियाराम के गले और चेहरे पर भी चोट आई है लेकिन वह खतरे से बाहर है.

अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद गुरदीप ने स्कूटर पर भागना चाहा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटा. चौहान ने कहा कि पुलिस ने गुरदीप के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IndiGo Flight Blackout: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC-लाइट के परेशान रहे यात्री; लैंडिंग के बाद जमकर किया हंगामा; VIDEO

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड