देश

दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक महिला को बचाया

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) और दिल्ली पुलिस ने एक 27 वर्षीय महिला को उत्तरी दिल्ली के एक मसाज पार्लर से संचालित सेक्स रैकेट से बचाया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को एक मसाज पार्लर के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट को लेकर आयोग को शिकायत मिली थी.

दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक महिला को बचाया
दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 12 अप्रैल : दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) और दिल्ली पुलिस ने एक 27 वर्षीय महिला को उत्तरी दिल्ली के एक मसाज पार्लर से संचालित सेक्स रैकेट से बचाया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को एक मसाज पार्लर के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट को लेकर आयोग को शिकायत मिली थी. शिकायत में वहां एक 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के प्रयास का भी जिक्र है. डीसीडब्ल्यू ने कहा, "शिकायत मिलने पर, आयोग की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ तुरंत वहां पहुंची और महिला को बचाया." महिला ने आयोग को बताया कि वह रोजगार की तलाश में 'गेटवे मसाज पार्लर, नीतिका टॉवर, आजादपुर' गई थी.

महिला ने कहा कि उसे कुछ नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद वह होश खोने लगी. इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया, जहां एक नग्न जोड़ा था. उसने आरोप लगाया कि उस कमरे में किसी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. घटना पर संज्ञान लेते हुए डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति के साथ विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों और मसाज पार्लर से छुड़ाई गई लड़कियों का ब्योरा भी मांगा है. आयोग ने पुलिस और एमसीडी से उस परिसर को सील करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा, जहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. इसने एमसीडी को मसाज पार्लर को दिए गए लाइसेंस और परिसर में एमसीडी द्वारा किए गए निरीक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है. यह भी पढ़ें : मंदिर मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश सफल नहीं होगी: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

मालीवाल ने कहा, "हम स्पा और मसाज सेंटरों में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट की बात लगातार उठा रहे हैं. हमने दिल्ली में स्पा और मसाज पार्लरों में चल रहे ऐसे कई सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, लेकिन अब भी हजारों स्पा अवैध रूप से वेश्यावृत्ति रैकेट संचालित कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस और एमसीडी की जवाबदेही तय करने की जरूरत है और इस देह व्यापार के सरगनाओं को उनके साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के साथ गिरफ्तार करने की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).