Varanasi Murder Case: वाराणसी में संपत्ति विवाद में पिता और बहन की रॉड व ईंटों से प्रहार कर हत्या

वाराणसी में संपत्ति विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता और बहन की रॉड व ईंटों से प्रहार कर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वरुण क्षेत्र) नीतू कत्याल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की यह घटना मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कॉलोनी की है.

Representational Image | PTI

वाराणसी (उप्र), 9 जुलाई : वाराणसी में संपत्ति विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता और बहन की रॉड व ईंटों से प्रहार कर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वरुण क्षेत्र) नीतू कत्याल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की यह घटना मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कॉलोनी की है. अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए एक तीखे विवाद के दौरान आरोपी राजेश कुमार ने अपने 78 वर्षीय पिता रूप चंद्र भारद्वाज और 50 वर्षीय बहन शिवकुमारी पर कथित तौर पर हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि रॉड और ईंटों से बार-बार वार किए जाने के बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राजेश व उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि रूप चंद्र भारद्वाज एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त थे. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: अदालत ने हत्या के जुर्म में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

उन्होंने प्रताप नगर कॉलोनी में जमीन खरीदकर एक घर बनवाया था और संपत्ति को अपनी बेटी शिवकुमारी के नाम कर दिया था, जिससे राजेश का उनसे झगड़ा होने लगा.पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विवाद बढ़ गया और राजेश ने जानलेवा हमला कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि कैंट पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\