देश की खबरें | माकपा नेता की हत्या : रांची बंद का मिला-जुला प्रभाव रहा; एसआईटी गठित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता की रांची में हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत बंद का बृहस्पतिवार को मिला-जुला प्रभाव रहा। पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
रांची, 27 जुलाई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता की रांची में हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत बंद का बृहस्पतिवार को मिला-जुला प्रभाव रहा। पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागरी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार कर माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या किए जाने के बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
घटना प्रांतीय राजधानी रांची के दलदली चौक के पास की है।
रांची बंद को प्रभावी बनाने और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों आदिवासी सड़कों पर उतर आए।
प्रदर्शनकारियों ने शहर में विभिन्न जगहों पर सड़कों अवरूद्ध कर दीं, अपना गुस्सा दिखाने के लिए टायर जलाए जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
आदिवासी कार्यकर्ता कुंद्रेशी मुंडा ने कहा, ‘‘घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का पर्दाफाश कर दिया है। बिना डर के बंदूकधारी मुंडा के कार्यालय में घुस गए और उनपर गोलियां चलायीं। हम दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं।’’
बड़ी संख्या में आदिवासियों के सड़कों पर उतरने के कारण नागरी ब्लॉक, कटहल और पिस्का मोड़ और अरगोरा चौक पर जनजीवन प्रभावित हुआ।
आदिवासी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी कि अगर प्रशासन अगले 12 घंटों में हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहता है तो वे लोग प्रदर्शन तेज करेंगे और झारखंड बंद आहूत करेंगे।
रांची ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने पीटीआई- से कहा, ‘‘मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। वह कई सूचनाओं के आधार पर जांच कर रही है। हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद नागरी थाने के प्रभावी को निलंबित कर दिया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)