देश की खबरें | सुप्रिया सुले की 'ठेकेदारों' वाली टिप्पणी पर मुरलीधर मोहोल का पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) की नेता सुप्रिया सुले के 'ठेकेदारों' वाले बयान पर पलटवार किया। सुले ने एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में उनके पद से ठेकेदारों के बजाय पुणे की जनता को फायदा होना चाहिए।

पुणे, 11 जून पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) की नेता सुप्रिया सुले के 'ठेकेदारों' वाले बयान पर पलटवार किया। सुले ने एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में उनके पद से ठेकेदारों के बजाय पुणे की जनता को फायदा होना चाहिए।

पूर्व पार्षद और पुणे के मेयर मोहोल को मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

बारामती से सांसद सुले ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में मुरलीधर मोहोल को कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई दी थी।

उन्होंने कहा, "हमें खुशी है कि पुणे को मंत्री पद मिला है, लेकिन इसका लाभ ठेकेदारों के बजाय पुणे के लोगों को मिलना चाहिए।"

सुले पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुरलीधर मोहोल ने लिखा, "ताई (सुले) मैं आपकी अप्रसन्नता को समझ सकता हूं। मेरे जैसे साधारण घर से आने वाले पार्टी कार्यकर्ता को मंत्री बनने का मौका मिलना, आप जैसे सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए व्यक्ति के लिए पचाना आसान नहीं है।"

मंत्री ने आगे कहा कि जहां तक ​​ठेकेदारों का सवाल है, पूरा महाराष्ट्र जानता है कि ठेकेदारों को किसने पाला-पोसा, किसने उन्हें बड़ा बनाया और पुणे तथा महाराष्ट्र के बड़े ठेकेदारों के कौन-कौन साझेदार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\