देश की खबरें | नगर निकाय चुनाव : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अस्पतालों, जलापूर्ति, भवन पुनर्विकास का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य बालासाहेबंची शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के नेतृत्व में जबरदस्त प्रगति कर रहा है और उन्होंने लोगों से आगामी नगर निकाय चुनाव में इस गठबंधन चुनने को कहा।

ठाणे, 16 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य बालासाहेबंची शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के नेतृत्व में जबरदस्त प्रगति कर रहा है और उन्होंने लोगों से आगामी नगर निकाय चुनाव में इस गठबंधन चुनने को कहा।

वह बुधवार को ठाणे जिले के कल्याण और उल्हासनगर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। कल्याण और उल्हासनगर में मुंबई, पुणे, नासिक और औरंगाबाद सहित राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों की तरह नगर निकाय चुनाव 2022 की शुरुआत से ही होने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि “डबल इंजन की सरकार” चलाने वाले गठबंधन को सत्ता दी जाती है तो इन शहरों के विकास को गति दी जाएगी

भाजपा नेताओं द्वारा अक्सर राज्य और केंद्र में दोस्ताना व्यवस्था को इंगित करने के लिए इस (डबल इंजन की सरकार) वाक्य का इस्तेमाल किया जाता है।

शिंदे ने कल्याण में कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र में उच्च स्तरीय सुविधाओं वाला अस्पताल स्थापित करना चाहती है, जबकि उन्होंने उल्हासनगर में आश्वासन दिया कि पुरानी, जर्जर और खतरनाक इमारतों के पुनर्विकास से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उल्हासनगर को अतिरिक्त पांच करोड़ लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) पानी की आवश्यकता है और राज्य सरकार इसे पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\