देश की खबरें | मुंद्रा बंदरगाह हेरोइन मामला : एनआईए ने 9 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पिछले साल सितंबर में करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े एक मामले में सोमवार को चार अफगान नागरिकों समेत नौ लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पिछले साल सितंबर में करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े एक मामले में सोमवार को चार अफगान नागरिकों समेत नौ लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि अहमदाबाद में एक विशेष एनआईए अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी पंजाब, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में वितरण के लिए अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के सदस्य हैं।

आरोपियों की पहचान अफगान नागरिकों जन्नत गुल काकेर, मुजाहिद शिनवारी, शमी उल्लाह और मोहम्मद लाल काकेर के अलावा सरबजीत सिंह उर्फ ‘सेट्ठी’, बलविंदर सिंह और जसवीर सिंह (सभी पंजाब) एवं इम्तियाज अहमद और इमरान अहमद (दोनों उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

राजस्व खुफिया निदेशालय ने पिछले साल 13 सितंबर को मुंद्रा बंदरगाह पर अफगानिस्तान से तस्करी कर लायी गयी 2,988 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी और एक मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने छह अक्टूबर को फिर से मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी