देश की खबरें | मुनव्वर राणा की मनःस्थिति ठीक नहीं लगतीः अखाड़ा परिषद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बयान पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मुनव्वर राणा की मनःस्थिति ठीक नहीं है और वह कथित कट्टरवादी मुसलमानों के बहकावे में आ गए हैं।

प्रयागराज, 19 जुलाई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बयान पर सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मुनव्वर राणा की मनःस्थिति ठीक नहीं है और वह कथित कट्टरवादी मुसलमानों के बहकावे में आ गए हैं।

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, “ योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश में रहने वाला हर मुसलमान सुरक्षित है। जबसे योगी सरकार आई है, प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। अन्य सरकारों के कार्यकाल में मुसलमान असुरक्षित होता है।”

उन्होंने कहा, “ मुनव्वर राणा का यह बयान कि यदि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बने तो राणा उत्तर प्रदेश छोड़कर पश्चिम बंगाल में बस जाएंगे, इस पर मैं कहना चाहूंगा कि अगले मुख्यमंत्री योगी ही बनेंगे। ऐसे में आप (मुनव्वर राणा) बंगाल जाने की तैयारी अभी से कर लें तो ठीक रहेगा।”

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मुनव्वर राणा को सलाह देते हुए कहा, “जिस तरह से आप पहले थे, यदि वैसे हो जाएंगे तो आप के लिए अति उत्तम होगा।”

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित करने की अपील के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने आगामी बुधवार को आ रही बकरीद पर मुस्लिम समुदाय से अपने घरों में नमाज पढ़ने और पर्व मनाने की अपील की।

महंत नरेंद्र गिरि ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी अपील की, '' यदि संभव हो तो इस बार पशुओं की बलि नहीं देने के लिए मुस्लिम भाइयों से कहें। हिंदू धर्म में भी बलि देने की परंपरा थी जो अब बंद हो गई है।''

राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\